Indian Railway main logo Welcome to Indian Railways
View Content in English
National Emblem of India

आ.रे.डि.का. के बारे में

समाचार और जानकारी

विभाग

निविदा सूचना

प्रदायक सूचना

स्टाफ कार्नर

हमसे संपर्क करें






Bookmark Mail this page Print this page
QUICK LINKS
महाप्रबंधक

श्री रामन कृष्णन

श्री रामन कृष्णन ने दिनांक 09 अप्रैल 2026 को आधुनिक रेल डिब्बार कारखाना, रायबरेली के नए महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियर सेवा (IRSME) के वर्ष 1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्री कृष्णन को भारतीय रेल के  तीन दशकों से अधिक का अनुभव है ।
 
इस पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। अपने विशिष्ट सेवाकाल के दौरान श्री कृष्णन ने भारतीय रेल के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए यांत्रिक अभियांत्रिकी एवं रेलवे संचालन के अनेक क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता एवं नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है।
 
उनके प्रमुख दायित्वों में दक्षिण पश्चिम रेलवे में मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एवं मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर, रेल व्हील फैक्ट्री में मुख्य कार्यशाला इंजीनियर तथा भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (IRIMEE), जमालपुर में वरिष्ठ प्रोफेसर के पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने दक्षिण रेलवे एवं रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला में उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर तथा दक्षिण रेलवे में कार्यशाला प्रबंधक एवं सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर के रूप में भी सेवाएँ दी हैं।
 
श्री कृष्णन ने सिंगापुर एवं कुआलालंपुर (मलेशिया) में उन्नत प्रबंधन प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी व्यावसायिक दक्षताओं को और सुदृढ़ किया है। 
 
वर्ष 2001 में रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला में कार्यकाल के दौरान वियतनाम राष्ट्रीय रेलवे को कोच निर्यात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 
श्री रमन कृष्णन को डीज़ल ट्रैक्शन, कोच निर्माण, कार्यशाला प्रबंधन एवं रोलिंग स्टॉक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में गहन विशेषज्ञता प्राप्त है। उनके व्यापक अनुभव एवं तकनीकी दक्षता से आधुनिक कोच फैक्ट्री के कार्यों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की अपेक्षा की जा रही है।
 



Source : ??? ??? ??????? ???????? ??? ???? ?????? ?? CMS Team Last Reviewed on: 16-05-2026  

  साईट मैप | हमसे संपर्क करें | आरटीआई | अस्वीकरण | नियम एवं शर्तें | गोपनीयता नीति Valid CSS! Valid XHTML 1.0 Strict

� 2010  सभी अधिकार सुरक्षित

यह भारतीय रेल के पोर्टल, एक के लिए एक एकल खिड़की सूचना और सेवाओं के लिए उपयोग की जा रही विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं द्वारा प्रदान के उद्देश्य से विकसित की है. इस पोर्टल में सामग्री विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं और विभागों क्रिस, रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए रखा का एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है.